आईसीसी विश्व कप भारत बनाम श्रीलंका
२०२३ एकदिवसीय विश्व कप अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जो खेलों, रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन और चौंकाने वाले उलटफेर से भरा हुआ है। भारत और श्रीलंका के बीच नवीनतम मैच भी कुछ अलग नहीं था।
मेजबान भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा, जबकि श्रीलंका का ६ मैचों में २-४ का रिकॉर्ड रहा।
श्रीलंका के लिए यह करो या मरो की स्थिति थी, लेकिन दुख की बात है कि टीम दबाव के आगे झुक गई। श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वही भारत ने ५० ओवरों में कुल ३५७/८ रन बनाए। विराट कोहली और शुबमन गिल ने टीम के लिए एंकर की भूमिका निभाई और दोनों अपने शतक तक पहुंचने के लिए कुछ रन से चूक गए।
मैच के महत्वपूर्ण होने का एक और कारण यह था कि यह वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम,मुंबई में खेला गया था, जहां भारत ने २०११ विश्व कप फाइनल में श्रीलंका को हराया था। इस बार भी भारत ने और भी अद्भुत प्रदर्शन किया। भारत ने श्रीलंका को ३०२ रनों से हराया और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। भारत १४ अंक तक पहुंचने वाली पहली टीम बन गई और इस तरह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई।